logo

केंद्र सरकार खऱीदेगी पलामू की अरहर दाल, कृषि मंत्री ने कहा- किसानों की आय बढाने के लिए उठायेंगे कदम 

PALAMU4.jpg

डाल्टनगंज 
झारखंड के पलामू पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि पलामू की अरहर दाल काफी मशहूर है। केन्द्र यहां से दाल खरीदेगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। किसानों के खेतों पर सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाएगा। यहां की नदियों का पानी बहकर बेकार हो जाता है। इसे उपयोग में लाया जाएगा।

शिवराज ने कहा कि पलामू की भूमि उर्वरा है। यहां कृषि उपज की संभावना असीम है। सरकार यहां मूलभूत सुविधा उपलब्ध करायेगी। चौहान ने संस्थान के नामकरण की जटिलता को लेकर कृषि उच्चाधिकारियों से नाराजगी जताई और इसे उसके काम के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को उसके उद्देश्य का पता चल सके। 

चौहान ने कहा कि नाशपाती, अरहर दाल और मूंगफली समेत कई फसलों के लिए पलामू और झारखंड की भूमि उपजाऊ है। इसके समुचित विकास की जरूरत है। केन्द्र सरकार हर मदद देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वह योजना बना कर चरणबद्ध तरीके से पलामू समेत पूरे झारखंड को कृषि क्षेत्र कार्य के लिए जल्द ही कार्यक्रम को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने पलामू के उपायुक्त शशि रंजन को भरोसा दिलाया कि केंद्र उन्हें हर संभव मदद करेगा, जिससे किसानों के आय में वृद्धि हो सके।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पलामू डीसी शशि रंजन, एसडीएम सुलोचना मीणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज  पलामू कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान Jharkhand News Jharkhand Latest News Palamu Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan